Breaking News

‘ युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के 551 दिन पूरे होने पर अमृतसर में अहम बैठक:विधायक डॉ. गुप्ता, विधायक डॉ. संधू, करमजीत रिंटू और दीक्षित धवन ने किया संबोधित

अमृतसर, 17 सितंबर(राजन): पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के 551 दिन पूरे होने के अवसर पर अमृतसर मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में अमृतसर शहर के पांच विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित नशा मुक्ति मोर्चा की टीमों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान नशों की रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन, सिविल प्रशासन और नशा मुक्ति मोर्चा की टीमों के बीच तालमेल को और मजबूत करने संबंधी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में विधानसभा क्षेत्र अमृतसर सेंट्रल के विधायक डॉ. अजय कुमार गुप्ता, अमृतसर वेस्ट के विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू, अमृतसर नॉर्थ के इंचार्ज एवं चेयरमैन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट  करमजीत सिंह रिंटू तथा नशा मुक्ति मोर्चा के माझा जोन इंचार्ज  दीक्षित धवन के अलावा जिला प्रशासन की ओर से अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास) शपल्लवी मिश्रा, अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम  जय इंदर सिंह, आर.टी.ए. हितेश वीर गुप्ता तथा पुलिस विभाग की ओर से पुलिस कमिश्नर  हरमनबीर सिंह गिल, डिप्टी कमिश्नर पुलिस अमृतसर सिटी  जसकीरत सिंह तेजा, ए.डी.सी.पी.-2 सिरीवेनीला सहित पांचों सब-डिवीजनों के ए.सी.पी. और एस.एच.ओ. उपस्थित थे।

पंजाब सरकार राज्य में नशों की समस्या को खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में नशों की समस्या को खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के 551 दिन पूरे हो चुके हैं और इस अवधि के दौरान सरकार ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 76,982 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ नशे की दलदल में फंसे युवाओं को बाहर निकालने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने विलेज एवं वार्ड डिफेंस कमेटियों के प्रतिनिधियों द्वारा अभियान को दिए जा रहे सहयोग की सराहना की।

“नशा तस्करों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ”

पुलिस कमिश्नर अमृतसर हरमनबीर सिंह गिल ने कहा कि “नशा तस्करों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” उन्होंने नशों की रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा करते हुए लोगों से नशों के खिलाफ अभियान में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास)  पल्लवी मिश्रा ने कहा कि “अमृतसर से नशे को खत्म करना पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य है।” उन्होंने कहा कि नशों की रोकथाम के लिए प्रशासनिक विभागों के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी भी बेहद जरूरी है।

नशा मुक्ति मोर्चा-‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ के माझा जोन इंचार्ज श्री दीक्षित धवन ने कहा कि  नशों के खिलाफ लड़ाई में लोगों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और जमीनी स्तर पर लोगों से लगातार संपर्क के माध्यम से जागरूकता गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में लोगों के साथ बैठकों और जन-मिलनियों का सिलसिला और तेज किया जाएगा।

बैठक में नशा मुक्ति मोर्चा की ओर से जिला अध्यक्ष हनी नाहर, उपाध्यक्ष रणजीत सिंह, हलका कोऑर्डिनेटर सेंट्रल जय कुझ बुट्टर, वेस्ट कुलवंत सिंह वडाली, ईस्ट साहिब सिंह गिल, साउथ मनजीत सिंह फौजी और नॉर्थ सूरज मेहरा सहित समूचे वाइस हलका कोऑर्डिनेटर और ब्लॉक कोऑर्डिनेटर भी उपस्थित रहे। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी के जन्म दिवस व राष्ट्रीय इंजीनियर  दिवस के अवसर पर गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में करवाया सेमिनार

अमृतसर,15 सितंबर(राजन): राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस के अवसर पर गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर के सिविल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *