Breaking News

पुलिस चौकी से 50 कदम दूर युवक की हत्या

मृतक युवक की फाइल फोटो।

अमृतसर,18 सितंबर :अमृतसर में पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवार रात करीब 10:50 बजे एक्टिवा सवार दो युवकों ने उस पर कई राउंड फायर किए। एक युवक के सीने के पास लगी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक जोमैटो में डिलीवरी का काम करता था और करीब दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसका एक साल का बच्चा है।मृतक की पहचान कोटखालसा निवासी साहिल गिल के रूप में हुई।इस्लामाबाद थाना पुलिस मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन,अफीम, पिस्तौल सहित 8 आरोपी किए गिरफ्तार

अमृतसर,15 सितंबर (राजन) : पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *