Breaking News

मेयर करमजीत सिंह रिंटू ने पूर्वी विस क्षेत्र के पार्षदों के साथ मीटिंग कर पहल के आधार पर विकास कराने के अधिकारियों को दिए निर्देश

सीवरेज डिसिल्टिंग से आ रही है समस्याएं : पार्षद जितेंद्र मोती भाटिया
वार्डो में कम लगी स्ट्रीट लाइटें आने वाले दिनों में लग जाएगी : मेयर

अमृतसर,17 मई (राजन): मेयर करमजीत सिंह रिंटू द्वारा जोन वाइज पार्षदों के साथ शुरू किए गए मीटिंग के सिलसिले के तहत आज पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के पार्षदों के साथ मीटिंग की गई। मीटिंग में मेयर रिंटू ने निगम अधिकारियों को निर्देश जारी किए कि पार्षदों की  वार्डों में शेष रहते विकास कार्य पहल के आधार पर करवाए जाएं। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह वित्त एंड ठेका कमेटी की मीटिंग में वार्डों के विकास कार्यों को मंजूरी दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वार्डों में जितनी जितनी स्ट्रीट लाइट कम लगी है, वह भी आने वाले दिनों में लगवा दी जाएगी। नगर निगम के स्ट्रीट लाइटों का वर्क आर्डर कंपनी को जारी कर दिया हुआ है।


पार्षद जीत सिंह भाटिया ने कहा कि उनकी वार्ड में बेहतर सफाई व्यवस्था के एवज में विकास का अलग तौर पर इनाम भी दिया जाए। जिसकी पहले घोषणा की जा चुकी है। पार्षद जितेंद्र सिंह मोती भाटिया ने कहा कि क्षेत्र में सीवरेज डिसिल्टिंग की समस्या आ रही है। उनको भी पहल के आधार पर हल करवाया जाए। मेयर रिंटू ने कहा कि वार्डों में करोड़ों रुपयों के विकास कार्य करवाए गए हैं। उन्होंने पार्षदों से कहा कि उनकी वार्डों में जिस भी विभाग का विकास कार्य रह गया है, उन विभागों के अधिकारियों से एस्टीमेट बनवा कर मंजूरी ले ले। ताकि आने वाले दिनों में विकास करवा दिए जाए। पार्षदों ने मेयर रिंटू का धन्यवाद किया। बैठक में पार्षद जीत सिंह भाटिया, राजेश मदान, जरनैल सिंह भुल्लर, जसविंदर सिंह लाडो पहलवान, अमरवीर सिंह बाबा, मिट्ठू मदान, राजेंद्र सैनी, मास्टर हरपाल तथा नगर निगम के अधिकारी भी उपस्थित थे।

About amritsar news

Check Also

शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम कमिश्नर ने अधिकारियों को क्षेत्र किए अलाट

अमृतसर, 21 अक्टूबर (राजन): शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *