Breaking News

कोरोना मरीजों की मृत्यु रफ्तार जारी, जिले में कुल 1450 की हो चुकी मृत्यु,152 लोग कोरोनावायरस पॉजिटिव

अमृतसर,30मई (राजन): कोरोना मरीजों की मृत्यु होने की रफ्तार लगातार जारी है। जिले में कुल 1450 कोरोना मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। आज 19 कोरोना मरीजों की मृत्यु हुई है। जिले में 152 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई  हैं। इनमें 86 कम्युनिटी स्प्रेड से,66लोग कोरोना संक्रमितो के संपर्क में आने से हुए हैं।
19 कोरोना मरीजों की मृत्यु हुई
जिले में आज 19 कोरोना मरीजों की मृत्यु हुई है। सेहत विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार किरण सेठी निवासी वडाला रोड, संतोष मेहरा  (74) निवासी ग्रीन एवेन्यू, सुरदीप सिंह(42) निवासी बसंत एवेन्यू, मनजीत सिंह  (74) निवासी सुदर्शन नगर, कुलदीप सिंह(61) निवासी विलेज धारा, बलजीत कौर  (52) निवासी बाबा बकाला, गुरदयाल सिंह(88) निवासी छेहरटा, मंगल सिंह(60) निवासी कोहाली, निरंजन सिंह(65) निवासी दोलो नगर, हरपाल कौर(72) निवासी राजा सांसी, पवन कुमार(68) निवासी रामनगर, भिंडर कौर(60) निवासी न्यू अमृतसर, गजाधर(57) निवासी रेलवे कॉलोनी, जागीर चंद(50) निवासी सुल्तान विंड, मोहिंदर पाल(56) निवासी चौक लक्ष्मण सर, लखबीर सिंह(75) निवासी दशमेश नगर, विद्या देवी(71) निवासी तिलक नगर, कृष्ण गोपाल(70) निवासी मोहनी पार्क, मुख्तार सिंह (50)निवासी चौगावा की मृत्य हुई है।


1877 लोगों ने वैक्सीन डोज ली


आज 1877 लोगों ने कोरोना वैक्सीन डोज ली है। अब तक जिले में कुल 377037 वैक्सीन डोज ली जा चुकी है।

About amritsar news

Check Also

शहर में 6 कोरोना एक्टिव केस

अमृतसर,6 जनवरी (राजन): शहर में कोरोना दस्तक दे रहा है। सेहत विभाग द्वारा आज अमृतसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *