Breaking News

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के लोगों को किसी तरह की कठिनाई नहीं आने दी जाएगी: सोनी

ड्रीम सिटी वासियों झब्बाल रोड ने कैबिनेट मंत्री को सौंपा मांग पत्र


अमृतसर 20 जून(राजन):वार्ड नंबर 70 के अंतर्गत आने वाले ड्रीम सिटी से एक प्रतिनिधिमंडल आज कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सोनी के आवास पर पहुंचा और उन्हें मांगों का ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन प्राप्त करते हुए सोनी ने कहा कि केन्द्रीय विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों में विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है और लोगों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करने दिया जायेगा।
ड्रीम सिटी के निवासियों द्वारा प्रस्तुत मांग पत्र के संबंध में सोनी ने मौके पर बिजली बोर्ड के अधिकारियों और नगर निगम के अधिकारियों को कॉलोनी में एक नया ट्रांसफार्मर तुरंत स्थापित करने और सीवरेज सिस्टम की सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।सोनी ने क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया कि उनका काम प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और वे स्वयं क्षेत्र का दौरा कर समस्याओं का निरीक्षण करेंगे।
इस अवसर पर तरसेम सिंह, अश्विनी कुमार, सरबजीत सिंह लट्टी, बलदेव सिंह,  ओम प्रकाश,  विपन सहदेव,  बलविंदर सिंह,शमशेर सिंह, योगेश कुमार,  राघव शर्मा सक्षम शर्मा उपस्थित थे।

About amritsar news

Check Also

एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट्स ना लगने का सांसद औजला  ने निगम कमिश्नर समक्ष उठाया मुद्दा : रोड पर लोग ट्रैफिक जाम में फंसे

अमृतसर,10 अक्टूबर (राजन): अमृतसर से लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि एयरपोर्ट रोड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *