Breaking News

करोड़ों रुपयों के और विकास कार्य डलवाने के लिए निगम की वित्त एंड ठेका कमेटी की मीटिंग अब 28 जून को

2 जुलाई को होगी नगर निगम जनरल हाउस की बैठक

नगर निगम की ईमारत का दृश्य व मेयर कर्मजीत सिंह रिन्टू की फाईल फोटो।

अमृतसर,23 जून (राजन): नगर निगम की वित्त एंड ठेका कमेटी की मीटिंग पहले 25 जून को होने जा रही थी। इस मीटिंग को लेकर नगर निगम की एजेंडा ब्रांच द्वारा करोड़ों रुपयों के 143 विकास कार्यों तथा अन्य प्रस्ताव का एजेंडा भी कमेटी के सदस्यों को  वितरित कर दिया गया था। शहर के एक बड़े विकास  प्रोजेक्ट तथा अन्य विकास कार्यों के प्रस्ताव डलवाने के लिए  मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू द्वारा अब वित्त एंड ठेका कमेटी की मीटिंग 28 जून को रख दी गई है।
2 जुलाई को होगी निगम जनरल हाउस की बैठक
मेयर करमजीत सिंह रिंटू के निर्देशों पर निगम के समूह विभागों को एजेंडा ब्रांच द्वारा निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि नगर निगम की जनरल हाउस की बैठक 2 जुलाई को रखी गई है। समूह विभाग प्रमुख अपने अपने प्रस्ताव इस बैठक के एजेंडे में डलवाले। जनरल हाउस की बैठक के लिए अभी तक एजेंडा ब्रांच के पास बहुत ही कम प्रस्ताव आए हैं। जबकि एजेंडा ब्रांच द्वारा मीटिंग से 72 घंटे पहले समूह हाउस को एजेंडा वितरित करना होता है।

About amritsar news

Check Also

शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम कमिश्नर ने             अधिकारियों को क्षेत्र किए अलाट

अमृतसर, 21 अक्टूबर (राजन): शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *