Breaking News

निगम के पार्किंग स्टैंडो की तीन-तीन ईबिड ना आने पर 7 दिन के लिए शॉर्ट टर्म ई टेंडर बढ़ाए गए

पार्किंग स्टैंडो की 1-1 तथा 2-2 ई बिड ही आई


अमृतसर,25 जून ( राजन): नगर निगम के 12 पार्किंग स्टैंडो की आज ई बिड खोलने पर स्टैंडो की तीन तीन ईबिड ना आने पर 7 दिन के लिए शॉर्ट टर्म ई टेंडर बढ़ा दिए गए हैं। एस्टेट विभाग द्वारा आज पार्किंग स्टैंड की ईबिड खोलने पर मछली मार्केट, पंडित दीनदयाल शॉपिंग कंपलेक्स, कैरो मार्केट, गुरुनानक भवन  स्टैंड की एक-एक तथा  डीटीओ कार्यालय, अमनदीप  अस्पताल से होटल मयूर तक की पार्किंग दो दो ठेकेदारों द्वारा ही भरी गई थी। निगम के अनुसार पहले ई टेंडर में  तीन-तीन ई बिड होनी अवश्य होती हैं। एडिशनल कमिश्नर संदीप रिशी आदेश अनुसार एस्टेट विभाग द्वारा अब शॉर्ट टर्म ई टेंडर 7 दिन के लिए ऑनलाइन बढ़ा दिए गए हैं।

नगर निगम को12 पार्किंग स्टैंडो की आई ई बिड की कॉपी

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने विधानसभा में सीवरेज और पार्किंग स्टैंड प्रोजेक्ट को लेकर उठाए मुद्दे

सदन में बोलते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।  अमृतसर, 7 अगस्त(राजन):पंजाब विधानसभा के चल रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *