Breaking News

पंजाब के मुख्यमंत्री का आदेश: 26 जुलाई से खुलेंगे 10वीं से 12वीं तक की कक्षाओं के लिए स्कूल, कार्यक्रमों में भीतर स्थान पर 150 तथा खुले स्थान पर 300 लोग हो सकते हैं शामिल

अमृतसर,20 जुलाई (राजन):पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आदेश जारी कर 26 जुलाई से राज्य में 10वीं से 12वीं तक के स्कूलों को खोलने का निर्णय  किया है। मंगलवार को सरकार ने कोरोना पाबंदियों में कुछ राहत प्रदान की है। अब पंजाब में भीतर  स्थान पर होने वाले कार्यक्रमों में 150 लोग और खुले स्थान पर होने वाले कार्यक्रमों में 300 लोगों के शामिल होने की घोषणा की। लेकिन स्थान के क्षेत्रफल से  50 फीसदी की क्षमता से अधिक नहीं होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि राज्य में 10वीं से 12वीं तक के स्कूलों को खोलने की अनुमति दे दी गई है। आदेश अनुसार  टीकाकरण करवाने वाले ही अध्यापकों और कर्मियों को विद्यालय आने की अनुमति होगी। स्कूल आने के लिए छात्रों को बाध्य नहीं किया जाएगा। माता-पिता की अनुमति के बाद ही स्कूल आ पाएंगे। बच्चों को सामने ऑनलाइन कक्षाओं का विकल्प भी होगा।

About amritsar news

Check Also

डी.ए.वी. कॉलेज में बिजनेस आइडिया प्रतियोगिता का आयोजन

कार्यक्रम के सफल आयोजन में कॉमर्स विभाग तथा आई.आई.सी. के समस्त सदस्यों का सराहनीय योगदान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *