Breaking News

प्राइवेट IELTS सेंटर का कुछ स्टूडेंट्स ने घेराव कर किया रोष प्रदर्शन

अमृतसर,19 अप्रैल(राजन): रंजीत  एवेन्यू क्षेत्र  में आज विदेश से लौटे कुछ स्टूडेंट्स ने एक प्राइवेट IELTS सेंटर का घेराव कर इस सेंटर के विरुद्ध कार्रवाई कर उन से ली गई राशि रिफंड करने की मांग उठाई है। रोष  प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्टूडेंट्स के साथ बातचीत की।
जानकारी के अनुसार रंजीत  एवेन्यू स्थित आईडीपी नामक IELTS सेंटर के बाहर कुछ स्टूडेंट्स ने रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया। यह स्टूडेंट्स सेंटर मालिक से रुपए  रिफंड करने की बात कर रहे हैं। स्टूडेंट्स ने दावा किया  कि इस सेंटर की तरफ से उन्हें विदेश भेजा गया था, लेकिन कोरोना के कारण यूनिवर्सिटी ही बंद हो गई। जिसके चलते उन्हें वापस आना पड़ा।

स्टूडेंट्स ने बताया कि यूनिवर्सिटी बंद हो जाने के कारण अन्य इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स भी वापस आए हैं, लेकिन उनके पैसे रिफंड कर दिए गए हैं। यह इंस्टीट्यूट उनके पैसे वापस नहीं कर रहा। स्टूडेंट्स ने बताया कि आईडीपी इंस्टीट्यूट ने उनके 9.90 लाख रुपए कनाडा भेजने के लिए उनसे लिए थे।
मौके पर पहुंचे एसएचओ निशान सिंह ने बताया कि स्टूडेंट्स के रोष प्रदर्शन करने की जानकारी उन्हें मिली थी। जिसके बाद स्टूडेंट्स से बातचीत की गई है। वहीं दूसरी तरफ इंस्टीट्यूट के मैनेजर व मालिक के साथ बातचीत की जा रही है। जल्द ही दोनों पक्षों की बात करवाकर हल निकाला जाएगा। 

About amritsar news

Check Also

पंजाब में AAP के 40 उम्मीदवार  घोषित, सभी मौजूदा विधायक: सीएम मान धूरी से ही लड़ेंगे; डॉ निज्जर अमृतसर साउथ, कुलदीप धालीवाल अजनाला से उम्मीदवार

अमृतसर,31 अक्टूबर:आम आदमी पार्टी  ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *