Breaking News

गुरु नगरी की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा: रमन बख्शी

सीनियर डिप्टी मेयर ने अपनी वार्ड से शुरू किया जागरूकता सफाई अभियान

मीटिंग को संबोधित करते हुए सीनियर डिप्टी मेयर रमन बख्शी।

अमृतसर, 14 सितम्बर (राजन): सीनियर डिप्टी मेयर रमन बख्शी द्वारा सफाई जागरूकता अभियान की शुरुआत अपनी वार्ड नंबर 84 से की गई। गुरुद्वारा कलगीदर में फीडबैक कंपनी के अधिकारियों के साथ अपनी वार्ड के साथियों की मीटिंग करवाई गई। उन्होंने कहा कि गुरु नगरी की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फीडबैक कंपनी द्वारा सफाई का स्तर ऊंचा करने के लिए वार्डो के वॉलंटियरों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान में बढ़िया कारगुजारी करने वाले निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को पंजाब सरकार से सम्मानित करवाया जाएगा। उन्होंने फीडबैक कंपनी द्वारा जिन-जिन वार्डों में सफाई अभियान हेतु जागरूक किया जा रहा है, उन वार्डो के वॉलंटरियों के द्वारा अच्छी सेवाएं निभाई जा रही हैं। इस अवसर पर बलदेव सिंह ढिल्लों, लाल सिंह मनी शाह, गुरदेव सिंह सहोता, अजय थापा, तेजवीर सिंह नन्नू, मास्टर दलीप व क्षेत्र के वरिष्ठ लोग भी मौजूद थे।

About amritsar news

Check Also

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्षेत्र से प्रतिदिन 121 टन कूड़ा उठाने के अलाट किए गए टेंडर की अहम सुनवाई हाई कोर्ट में  कल 12 अगस्त को होगी

अमृतसर,11 अगस्त (राजन):नगर निगम ने शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 टन डोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *