Breaking News

दसवींऔऱ 12वीं की चल रही परीक्षा की जिला शिक्षा विभाग की टीमों ने चेकिंग की

फाइल फोटो

अमृतसर,16 मई, (राजन): पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से सोमवार सुबह के सेशन में दसवीं कक्षा की गणित व दोपहर के सेशन में बारहवीं कक्षा की राजनीति शास्त्र, फिजिक्स की परीक्षा हुई । इस दौरान परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी जुगराज सिंह रंधावा की अगुआई में 19 टीमों ने 47 परीक्षा केंद्रों मे दस्तक दी । सभी परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्वक परीक्षाएं चल रही थीं। डीईओ सेकेंडरी जुगराज सिंह रंधावा ने सरकारी कन्या सीसे स्कूल एमएस रोड, सरकारी सीसे स्कूल कोट बाबा दीप सिंह बी -1 व बी-टू तथा सरकारी सीसे स्कूल चब्बा में चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने परीक्षार्थियों को नकल रहित परीक्षाएं देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नकल विद्यार्थियों का भविष्य तबाह कर देती है। कल 17 मई को बारहवीं कक्षा की पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन और बिजनेस स्टडीज तथा 18 मई को दसवीं कक्षा की हिदी की परीक्षा होगी ।

About amritsar news

Check Also

बी एस सी ( इकोनॉमिक्स) में चमके डी ए वी के होनहार

स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं देते हुए कॉलेज प्रिंसिपल डॉ अमरदीप गुप्ता अमृतसर, 16 सितंबर:डी.ए.वी. कॉलेज, अमृतसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *