Breaking News

पंजाब सरकार के सुरक्षा वापस लेने के आदेश पर शिरोमणि कमेटी ने जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की सुरक्षा में हथियारबंद  सिखों को किया तैनात

अमृतसर,29 मई (राजन): पंजाब सरकार द्वारा गत दिवस श्री अकाल तख़्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह  की सुरक्षा मे तैनात तीन पुलिसकर्मी  वापिस लेने के आदेश जारी किए हैं । चाहे इसके बाद जत्थेदार की सुरक्षा को बहाल कर दिया गया था लेकिन उन्होंने पंजाब सरकार को सुरक्षा लेने से इन्कार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें पंजाब सरकार की सुरक्षा की ज़रूरत नहीं है, सिख कौम अपनी सुरक्षा खुद कर सकती है। जानकारी मिली है कि अब जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की सुरक्षा के लिए शिरोमणि कमेटी अमृतसर ने हथियारबंद सिखों को तैनात कर दिया है। शिरोमणि कमेटी ने अपने फेसबुक पेज पर इस बात की जानकारी दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार शिरोमणि कमेटी ने जत्थेदार की सुरक्षा में 4 सिख युवकों को तैनात कर दिया है। बता दें कि जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की सुरक्षा में पंजाब सरकार द्वारा कटौती की गई थी जिसके चलते 6 में 3 सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया गया था। इसके बाद जत्थेदार ने बाकी के सुरक्षाकर्मी भी सरकार को वापिस कर दिए थे और उनकी सुरक्षा लेने से भी इंकार कर दिया था।

About amritsar news

Check Also

एयरपोर्ट पर शारजाह से आए 3 यात्रियों के सामान से 45 आईफोन , नकली सिगरेट बरामद

अमृतसर,28 फरवरी:डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने तस्करी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *