Breaking News

हाईकोर्ट में अब मेयरशिप विवाद पर सुनवाई 8 जुलाई को होगी

अमृतसर,31 मई (राजन):शहर के नगर निगम के मेयरशिप विवाद को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में डाली गई रिट पटीशन की सुनवाई अब 8 जुलाई को होगी।आज हाईकोर्ट में सुनवाई के उपरांत अगली सुनवाई के लिए 8 जुलाई की तारीख मिल गई। गौरतलब है कि सीनियर डिप्टी मेयर रमन बख्शी की ओर से हाईकोर्ट में रिट पिटिशन दायर की हुई है कि कांग्रेस पार्टी के पास नगर निगम हाउस में बहुमत है और वर्तमान मेयर करमजीत सिंह रिंटू को मेयर पद से हटाने के लिए नगर निगम हाउस में फ्लोर टेस्ट कराया जाए। जिस पर सुनवाई दौरान तरीखे पड़ रही हैं। दूसरी ओर मेयर करमजीत सिंह रिंटू को मेयर पद पर बने रहने के लिए  नगर निगम हाउस में उपस्थित सदस्यों का एक तिहाई ही वोट चाहिए। इस वक्त नगर निगम हाउस में 84 पार्षद और 5 विधायक सदस्य हैं।  मेयर रिंटू विधानसभा चुनाव से पहले ही आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। इसके साथ साथ नगर निगम के 36 पार्षद भी आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर चुके हैं और शहर के 5 विधायक भी आम आदमी पार्टी के हैं। 

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने सतनाम नगर में सीवरेज व्यवस्था डलवाने का किया उद्घाटन

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता अमृतसर,6 मई (राजन): केंद्रीय विधानसभा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *