अमृतसर,24जून (राजन):फगवाड़ा में समूह मुलाज़िमो द्वारा पंजाब सफाई कर्मचारी और सीवरेज यूनियन के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष तौर पर फगवाड़ा नगर निगम की कमिश्नर मैडम नैन जसल विशेष तौर पर पहुंची पंजाब के चेयरमैन धर्मवीर सेठी की अगुवाई में हुए इस समारोह में सफाई कर्मचारी यूनियन के पंजाब प्रधान रमेश कुमार, महासचिव आशु नाहर पंजाब सीवरमैन यूनियन के पंजाब प्रधान कामरेड विजय कुमार, सीनियर मीत प्रधान संदीप सिंह बाली सहित सैकड़ों की तादाद में नगर निगम के सफाई कर्मचारी मौजूद थे इस मौके पर फगवाड़ा की कमिश्नर ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के बगैर किसी भी शहर की कल्पना नहीं की जा सकती।
अगर सफाई कर्मचारी ना हो तो शहर स्वच्छ भी नहीं रह सकता नगर निगम की रीड की हड्डी है।यह इस मौके पर दोनों यूनियन के प्रधानों ने आए हुए कर्मचारियों का धन्यवाद किया और कहा कि वह उनके हक के लिए सदैव उनके साथ चट्टान की तरह खड़े रहेंगे। समारोह को संबोधित करते हुए महासचिव आशु नाहर ने कहा कि पंजाब में हजारों की तादाद में नगर निगम के कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को एक मंच पर ले जाकर सरकार तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलकर नगर निगमों में कार्यरत कच्चे मुलाजिमों को पक्का करवाने की मांग को पूरा कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सीवरेज मेन को सफाई के वक्त किट भी नहीं मुहैया होती वह अपनी जान हथेली में रखकर शहर को स्वच्छ रखने के लिए काम करता है। उनकी यूनियन सबसे पहले उनके हकों की आवाज को बुलंद करेगी और उन्हें इंसाफ दिलाएगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पूरी तरह तालमेल बनाकर हर पंजाब के हर शहर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम के सफाई कर्मचारी वचनबद्ध है। वही पंजाब सफाई कर्मचारी यूनियन के महासचिव बने आंसू नहर का अमृतसर में नगर निगम वर्कशॉप में जोरदार स्वागत हुआ।नगर निगम ऑटो वर्कशॉप के इंचार्ज और निगम सचिव सुशांत भाटिया ने उनका फूलों से और सिरोपा देकर स्वागत किया।इस मौके पर उनके साथ राजकुमार राज कल्याण ट्रक सुपरवाइजर दीपक सभरवाल दविंदर भट्टी संदीप कुमार पदम कुमार राहुल मानव वह सफाई कर्मी उपस्थित थे।
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें