Breaking News

डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह सूदन ने जिला स्तरीय क्रेडिट कमेटी के साथ समीक्षा बैठक की

अमृतसर, 30 जून (राजन) : डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह सूदन की अध्यक्षता में रोजगार ब्यूरो अमृतसर के सभागार में जिला स्तरीय क्रेडिट कमेटी की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मार्च 2022 के निर्धारित लक्ष्यों की समीक्षा की गई। आगामी वर्ष में जिले में 11,461.48 करोड़ रुपये का ऋण देने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें 10,601.06 करोड़ प्राथमिक क्षेत्र का कर्जा शामिल हैं। गत वर्ष निर्धारित कर्जा वितरण लक्ष्य का 123.26 प्रतिशत तक का लक्ष्य प्राप्त किया गया। इसमें सबसे अधिक कर्ज लघु एवं मध्यम उद्योगों का बांटे गए। रिजर्व बैंक के एलडीओ लोकेश ने कहा कि जिले का सीडी अनुपात जोकि गत वर्ष 46.42 प्रतिशत था, इस वर्ष मार्च 2022 में 52.14 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने वर्ष के
अंत तक इसे राष्ट्रीय लक्ष्य 60 प्रतिशत तक प्राप्त करने का आग्रह किया। डीसी ने कहा कि एक जिले के विकास में बैंको की प्रमुख भूमिका होती है। वे सरकारी योजनाओं और दूसरी योजनाओं मेंअधिक से अधिक ऋण वितरण करें और लोगों को लाभ पहुंचाए। इसके साथ साथ ऋण वसूली की दिशा में कार्य करने का कहा गया। एलडीएम
प्रीतम सिंह ने सभी विभागों के प्रमुखों से विभागोंके अवितरित ऋणों की समीक्षा की।

About amritsar news

Check Also

लोकसभा क्षेत्र अमृतसर के विकास कार्यों को लेकर ‘दिशा’ समिति की बैठक आयोजित: शहर में झुग्गी-झोपड़ियों द्वारा किए गए अवैध कब्जे हटाने के निर्देश

शहर की स्वच्छता व्यवस्था, खाद्य पदार्थों में मिलावट, ट्रैफिक प्रबंधन एवं विकास परियोजनाओं पर विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *