Breaking News

गुजरात 126 किलो हेरोइन मामले में वांछित आरोपी 128 ग्राम हेरोइन,9.60 लाख ड्रग मनी सहित गिरफ्तार

 

अमृतसर,28 जुलाई (राजन) : पंजाब पुलिस ने एक अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसे एटीएस ने गुजरात 126 किलो हेरोइन के मामले में वांछित था।  गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहीद उधम सिंह नगर, तरनतारन रोड, अमृतसर निवासी राजबीर सिंह के रूप में हुई है, जो लंबे समय से ड्रग्स का धंधा करता था और गिरफ्तारी से बचने के लिए छेहरटा क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था। इसकी जानकारी देते हुए  हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ अमृतसर की पुलिस टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर एक अभियान में राजबीर को अमृतसर शहर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस टीमों को उनकी टोयोटा कार  से 128 ग्राम हेरोइन और 9.60 लाख रुपए ड्रग मनी बरामद हुई है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

सीबीआई ने हाई कोर्ट के निर्देश पर पंजाब सीएम के OSD और 5 अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की और 8 जगहों पर तलाशी ली जा रही

अमृतसर, 6 अक्टूबर: सीबीआई द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज में कहा गया है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *