Breaking News

पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार

पकड़ा गया पाक नागरिक वसीम

अमृतसर,31 जुलाई (राजन): सीमा सुरक्षा बल ने  रात के अंधेरे में भारत में दाखिल हुए एक पाक  घुसपैठियों को गिरफ्तार कर लिया है। बी एस एफ  ने पाक नागरिक से पूछताछ की, लेकिन ना तो उसकी जेब से कुछ संदिग्ध मिला और ना ही पकड़े गए नागरिक ने कोई जानकारी दी। जिसके बाद पाक नागरिक को थाना घरिंडा की पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े गए नागरिक की पहचान वसीम इरशाद निवासी गांव नंगल लाहौर,पाकिस्तान के रूप में हुई है।
थाना घरिंडा की पुलिस ने पाक नागरिक वसीम को अदालत में पेश किया है और उसका दो दिन का रिमांड भी हासिल कर लिया है।पकड़े गए वसीम ने पुलिस को जानकारी दी कि उसे कुछ सालों से नशे की लत लग गई थी। नशे की हालत में ही वह गलती पाकिस्तान सीमा से भारतीय सीमा में दाखिल हो गया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

क्रॉस-बॉर्डर सप्लाई नेटवर्क से जुड़े सात लोग 10 पिस्टल, 1KG हेरोइन, एक ड्रोन के साथ पकड़े गए

अमृतसर, 10 अगस्त(राजन): अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार करके और 10 गैर-कानूनी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *