
अमृतसर, 16 सितंबर (राजन): शहर में आम आदमी पार्टी के नेता की पत्नी की गोली लगने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अभी तक उनके पास इस मामले की कोई शिकायत नहीं आई है। मिली जानकारी के अनुसार, गेट हकीमां में रहने वाले आप नेता सहदेव गुरुवार शाम को जब घर पहुंचे तो उनकी 42 वर्षीय पत्नी को गोली लगी थी और खून से लथपथ लाश जमीन पर पड़ी थी। मृतका के दूसरे हाथ में उनकी लाइसेंसी पिस्टल थी। वह पत्नी को तुरंत पास के शूर अस्पताल में ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लियाहै, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कई बड़े आप नेता भी मृतक के घर पहुंचे हैं। पुलिस का कहना है कि अभी तक मामले की शिकायत उनके पास नहीं आई है। इसलिए अभी वह इस मामले में कुछ नहीं कह सकते।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News