
अमृतसर,17 सितंबर (राजन): मकबूलपुरा क्षेत्र में महिला की नशे की हालत में तथा औऱ भी नशेड़ीयों की वीडियो वायरल होने के बाद पंजाब पुलिस हरकत में आ गई है। एडीजीपी नरेश अरोड़ा की देखरेख में आज मकबूलपुरा क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। स्पेशल नाके लगाए गए। घरों में सर्च जारी है। अभी तक पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। एडीजीपी नरेश अरोड़ा ने जानकारी दी कि पंजाब पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाए हुए है। शनिवार को चलाए सर्च ऑपरेशन में 450 जवानों ने पूरे एरिया को कवर किया। 15 स्पेशल नाके लगाए। हर आने-जाने वाले की तलाशी ली। पुलिस के पास पहले से ही संदिग्धों की सूची है, जिनके आधार पर घरों की चैकिंग भी की जा रही है। अभियान दौरान एडीजीपी नरेश अरोड़ा के साथ पुलिस कमिश्नर अरुणपाल सिंह, डीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल, डीसीपी मुखविंदर सिंह व अन्य अधिकारी शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह अभियान सिर्फ मकबूलपुरा के लिए नहीं है, बल्कि शहर में अन्य जगहों पर भी ऐसा सर्च ऑपरेशन जल्द चलाया जाएगा। मकबूलपुरा वही एरिया है, जहां बीते दिनों नशे में धुत एक महिला का वीडियो वायरल हुआ था।
सर्च के बाद महिला की पहचान संगरूर निवासी के तौर पर हुई थी। महिला दरबार साहिबमाथा टेकने आई थी और मकबूलपुरा नशा ढूंढते हुए पहुंच गई थी। इसके बाद लगातार मकबूलपुरा एरिया से वीडियो सामने आए, जहां नशासरेआम बिकता दिखाई दिया। कार्रवाई करते हुए सबसे पहले एरिया के एसएचओ को बदला गया था।
शाम 4 बजे तक चला अभियान

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभियान शाम 4 बजे तक चलाया गया। 4 बजे तक दो संदिग्धयुवक हिरासत में ले लिए गए। जबकि इस पूरे दिन में 250 वाहनों की चैकिंग की गई।

इतना ही नहीं 10 वाहनों को भी जब्त किया गया। इन वाहनों के ना कागज थे और कुछ की नंबर प्लेट नहीं लगी थी। पुलिस का कहना है कि यह अभियान सिर्फ मकबूलपुरा के लिए नहीं है, बल्कि शहर में अन्य जगहों पर भी ऐसा सर्च
ऑपरेशन जल्द चलाया जाएगा।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News