
अमृतसर,23 नवंबर(राजन): नगर निगम ज्वाइंट कमिश्नर हरदीप सिंह ने आज निगम कार्यालय में आरटीआई लोक अदालत का आयोजन किया। जिसमें 46 आरटीआई केसों पर सुनवाई की गई। अदालत में आरटीआई डालने वाले से पूरा पूरा पक्ष लिया गया। इसके उपरांत संबंधित विभाग के एपीओ से जानकारियां ली गई। कुछ केसों की सुनवाई तो पूरी की गई। हरदीप सिंह ने समूह विभागीय अधिकारियों को आदेश दिए कि 1 सप्ताह बाद दोबारा आरटीआई लोक अदालत लगाई जाएगी। अब तक आज रखे गए 46 केसों का पूरा पूरा निपटारा किया जाए।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें