
अमृतसर 21 दिसम्बर(राजन): मेयर करमजीत सिंह रिंटू ने वार्ड नंबर 12 और 13 के क्षेत्र श्रीचंद एवेन्यू, हिम्मत सिंह एवेन्यू, करण विहार और गंडा सिंह वाला मे गलियों और सड़कों के बनवाने के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी। मेयर ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के सभी वार्डों में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए गए हैं और जिन वार्डों में कुछ काम रह गया है, उन्हें भी करवाया जा रहा है।इसी कड़ी में आज वार्ड नं. क्षेत्रवासियों की 12-13 की पुरजोर मांग को देखते हुए क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के लिए लाखों रुपये की लागत से विभिन्न गलियों और सड़कों का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब की मौजूदा सरकार लोगों से किए गए विकास के अपने वादों को हर हाल में पूरा करेगी।

शहरवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए नगर निगम वचनबद्ध है। उन्होंने क्षेत्र के निवासियों को आश्वासन दिया कि जो भी अन्य विकासात्मक कार्यों की आवश्यकता है, उस पर ध्यान दिया जाना चाहिए ताकि उन्हें समय पर पूरा किया जा सके। विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अपने आसपास के पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करें। उन्होंने लोगों से शहर को हरा-भरा व स्वच्छ रखने के लिए नगर निगम का सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर वार्ड पार्षद एवं स्थानीय निवासियों ने क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए मेयर का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर पार्षद प्रियंका शर्मा, रितेश शर्मा, प्रदीप चौपड़ा, भूपिंदर, मंजीत सिंह, बलकार सिंह, जसबीर सिंह, जोगराज, राहुल, चिंटू, दीपू, नीरज उपाध्याय, एक्सीयन सिविल भलिंदर सिंह, जे.ई. विश्वदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News