Breaking News

विजिलेंस ब्यूरो ने सब इंस्पेक्टर को 7 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

अमृतसर,21 जनवरी (राजन):विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत आज एक सब इंस्पेक्टर को 7 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार  किया है। आरोपी पुलिसकर्मी की पहचान तरन तारन के ट्रैफिक इंचार्ज, सब-इंस्पेक्टर बलजीत सिंह के रूप में हुई है। विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारी ने बताया कि आरोपी एसआई बलजीत सिंह को जिला एसएस नगर के खरड़ स्थित मॉडल टाउन निवासी शरणजीत सिंह जिम्मी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया। बताया कि आरोपी बलजीत को इससे पहले एनडीपीएस के एक केस में सस्पेंड भी किया जा चुका है।

अदालत में पेशी से छूट के लिए मांगे 10 लाख रुपए

शिकायतकर्ता शरणजीत सिंह ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी ने उसके मां-पिता को अदालती केस में पेशी से छूट दिलाने के एवज में 10 लाख रुपऐ रिश्वत की डिमांड की। आरोपी ने यह रकम 7 और 3 लाख रुपए के रूप में दो किस्त में देने की मांग की। शिकायत की पुष्टि पर विजिलेंस टीम ने ट्रैप लगाया। फिर आरोपी एसआई बलजीत सिंह को पहली किस्त के 7 लाख रुपए लेते रंगे हाथ काबू कर लिया गया। इस कार्रवाई के दौरान दो सरकारी गवाह भी उपस्थित रहे। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धाराओं में विजिलेंस के एस ए एस  नगर स्थित थाने फ्लाइंग स्कवायड-1 में केस दर्ज किया गया है। फिलहाल विजिलेंस टीम आरोपी से पूछताछ कर आगामी कार्रवाई में जुटी है। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

हरमनबीर सिंह डीआईजी अमृतसर बॉर्डर रेंज नियुक्त

अमृतसर,12 जून : पंजाब सरकार ने आईपीएस अधिकारी हरमनबीर सिंह को डीआईजी अमृतसर बार्डर रेंज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *