Breaking News

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने गलियां बनवाने के विकास कार्यों के किए उद्घाटन :कहा,लोगों की सुविधा के लिए सभी विकास कार्य आने वाले दिनों में शुरू करवा दिए जाएंगे

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

अमृतसर, 12 सितंबर(राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज वार्ड नंबर 55 की गली रूपचंद और गली मस्तगढ़ को सीसी फ्लोरिंग से बनवाने के विकास कार्य का उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों को पहले पीने वाली पानी की समस्या आ रही थी। यहां पर पहले नया ट्यूबवेल शुरू करवाया गया, जिससे लोगों की पीने वाले पानी की समस्या का हल हो गया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में लोगों की सुविधा के लिए सभी विकास कार्य आने वाले दिनों में शुरू करवा दिए जाएंगे।

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि हल्के में स्ट्रीट लाइट को लेकर आ रही सभी समस्या का हल कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह हल्के की सभी वार्डों में जहां-जहां भी डार्क पॉइंट है, वहां वहां पर नई स्ट्रीट लाइट लगवा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रंगला पंजाब योजना 3 के अंतर्गत हल्के के विकास के लिए करोड़ रुपयो के विकास कार्यों की टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। आने वाले दिनों में इन टेंडरो को खोलकर क्षेत्र में जिस जिस इलाके में सीवरेज, वाटर सप्लाई की समस्या आ रही है, उन समस्याओं का हल करवा दिया जाएगा।

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि पंजाब सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन लोगों के बीच जाकर लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका हल करवाया जाता है। प्रतिदिन सफाई अभियान चलाकर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था ठीक करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से श्रद्धालुओं को बसों के माध्यम से धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के लिए भेजा जा रहा है। इस अवसर पर वार्ड इंचार्ज मनु पहलवान, राहुल कुमार, मोनिका लाम्बा , गुरमीत कालरा , सूरज कुमार ,अंजू , मैडम राशि ,राहुल महाजन और क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता तीन वार्डों में विकास कार्य शुरू करवाए:कहा,क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य अधूरा नहीं रहने दिया जाएगा

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता व अन्य। अमृतसर,10 सितंबर(राजन): केंद्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *