Breaking News

नगर निगम ने फुटपाथ और सड़कों पर रखें बिल्डिंग मेटीरियल को किया जब्त

अमृतसर,8 फरवरी (राजन): नगर निगम के भूमि विभाग द्वारा अवैध कब्जा करके रखे जा रहे बिल्डिंग मटेरियल को हटाने का अभियान जारी रखा हुआ है। इस अभियान के अंतर्गत आज भूमि विभाग की टीम द्वारा हुसैनपुरा चौक में बिल्डिंग मटेरियल बेचने वाले दुकानदार द्वारा अवैध कब्जा करके रेत, बजरी और ईटें रखी हुई थी, को जब्त कर लिया गया। लैंड सुपरीटेंडेंट धर्मेंद्रजीत सिंह ने बताया कि बिल्डिंग मेटीरियल सड़कों और सरकारी जमीनो पर आकर बेचने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि लोग खुद ही इसमें सहयोग दें। उन्होंने बताया कि बिल्डिंग मटेरियल बेचने वाली कुछ एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उनसे संपर्क किया है, जल्द ही खुद ही अवैध कब्जे हटा देंगे। उन्होंने कहा  कि जब्त किया गया सामान कुष्ठ आश्रम में चल रही कार सेवा में दे दिया गया है।

सड़कों पर खड़े दोपहिया वाहन और रेहड़िया उठाई

भूमि विभाग की टीम द्वारा हुसैनपुरा चौक से भंडारी पुल की ओर जाते हुई सड़क पर दो पहिया वाहन पार्क होने से ट्रैफिक व्यवस्था पर असर पड़ रहा था। भूमि विभाग की टीम द्वारा 2 दोपहिया वाहनों और रेहड़ियों को जब्त कर लिया । इस दौरान सभी दुकानदारों को टीम द्वारा चेतावनी दी गई कि खुद ही दोपहिया वाहन यहां से हटा दें  अन्यथा निगम जब्त करके  भारी-भरकम जुर्माना डालेगी

बाकी टीमें भी दे रही है चेतावनिया

निगम कमिश्नर संदीप ऋषि द्वारा शहर से अतिक्रमण हटाने के लिए गठित की गई 5 टीमें भी अपने-अपने क्षेत्रों में निकल रही है। इन टीमों द्वारा भी  पहले कब्जा धारकों को चेतावनिया दी जा रही है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्षेत्र से प्रतिदिन 121 टन कूड़ा उठाने के अलाट किए गए टेंडर की अहम सुनवाई हाई कोर्ट में  कल 12 अगस्त को होगी

अमृतसर,11 अगस्त (राजन):नगर निगम ने शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 टन डोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *