Breaking News

नगर निगम ने एक महीने में 530 डॉग करवाए स्टरलाइज

अमृतसर,8 फरवरी (राजन): नगर निगम ने 6 जनवरी से शहर में आवारा डॉग पकड़ने का अभियान शुरू किया था और 8 जनवरी से डॉग को स्टरलाइज करने का कार्य शुरू कर दिया गया था।स्टरलाइज करने वाली कंपनी के प्रभारी डॉ अंकित कुमार ने बताया 1 महीने में 530 डॉग स्टरलाइज हो चुके हैं, इसके साथ-साथ इनको एंटी रेबीज वैक्सीन भी दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा दो सैंटरो में ऑपरेशन किए जा रहे हैं।

ऑपरेशन होने के 3 दिन बाद इन डॉग को उसी जगह पर छोड़ दिया जाता है यहां से इनको उठाया जाता है। उन्होंने बताया कि कंपनी को 1000 डॉग स्टरलाइज करने का ठेका मिला हुआ है। इस वक्त भी दोनों सैंटरो में स्टरलाइज हो चुके और स्टरलाइज  होने वाले 133 डॉग मौजूद है। उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा आने वाले 22 दिनों में अपना कार्य पूरा कर लेगी।

डॉग  स्टरलाइजेशन अभियान पूरे वर्ष लगातार जारी रहेगा

नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण कुमार ने बताया कि डॉग स्टरलाइजेशन अभियान पूरे वर्ष तक लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस गंभीर समस्या को नगर निगम पूरी तरह से हल करेगा। डॉ किरण ने बताया कि 1000 डॉग स्टरलाइज होने के बाद नगर निगम 20 हजार डॉग  स्टरलाइज करने का कार्य शुरू कर देगा।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

शहर की पांचो विधानसभा क्षेत्र में सड़के बनवाने के 4 महीने पहले लगाए गए ई टेंडर अभी तक सिरे नहीं चड़े: टूटी सड़कों से लोग परेशान

टूटी हुई सड़क का दृश्य। अमृतसर, 29 मई(राजन गुप्ता): नगर निगम द्वारा शहर की पांचो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *