Breaking News

शराब की आड़ में सोने की तस्करी

अमृतसर,13 मार्च )राजन): अमृतसर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने सोने की तस्करी को पकड़ा है। पकड़ा गया व्यक्ति शराब की आड़ में सोने को दुबई से तस्करी करके भारत ला रहा था, लेकिन जांच में कस्टम विभाग ने आरोपी को पकड़ लिया। विभाग ने आरोपी के खिलाफ कस्टम एक्ट 1962 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।मिली जानकारी के अनुसार पकड़ा गया आरोपी दुबई से अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ था। जैसे ही आरोपी के सामान की एक्स-रे मशीन में जांच हुई तो उन्हें बोतलों के साथ संदिग्ध वस्तु दिखी। जिसके बाद आरोपी को डिटेन किया गया। सामान की खोल कर फिजिकल जांच की गई।आरोपी शराब की बोतलों की आड़ में तस्करी का अंजाम देने की फिराक में था।

13 सोने के बिस्कुट जब्त

कस्टम विभाग के अधिकारियों ने जब जांच शुरू की तो आरोपी के सामान में रखी शराब की तीन बोतलों में 13 सोने के बिस्कुट मिले। जिनका कुल भार 1.516 किलोग्राम था। भारत में सोने की कीमत  86.41 लाख रुपए आंकी जा रही है। कस्टम विभाग ने आरोपी के खिलाफ कस्टम एक्ट के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

डीआईजी हरमनबीर गिल का थानों में औचक निरीक्षण: शराब के नशे में सोते मिले राजा सांसीथाना प्रभारी , किया सस्पेंड

अमृतसर, 9 जुलाई:अमृतसर बॉर्डर रेंज के डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल ने देहात के विभिन्न पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *