
अमृतसर,14 मार्च (राजन): मजीठा में गोलियों के चलने का मामला सामने आया है। एक जीजा ने पारिवारिक झगड़े के चलते अपने सालों पर गोलियां चला दी। जिसमें 2 साले गंभीर घायल हो गए हैं। परिवार ने उपचार के लिए घायलों को गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया है। पुलिस ने सालों के बयानों के आधार पर आरोपी जीजा के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल सन्नी और कुलदीप सिंह ने बताया कि वे मजीठा में फ्रूट की रेहड़ियां लगाते हैं। उनके चाचे के दामाद बलविंदर सिंह का उनके साथ पुराना विवाद चल रहा है। रंजिशन बलजिंदर अपने एक साथी के साथ आया और उस पर गोलियां चला दी। दोनों भाइयों पर कुल 4 फायर किए गए। दो फायर मिस हो गए और एक-एक गोली दोनों भाइयों के लगी।
जीजा को पकड़ने के लिए छापामारी
थाना मजीठा की पुलिस ने दोनों भाइयों के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। मजीठा थाने की जांच अधिकारी मनमीत सिंह ने बताया कि यह घटना बावा अस्पताल के पास घटी। घायलों का इलाज गुरु नानक देव अस्पताल में चल रहा है। दोनों के बयानों के आधार पर बलविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News