Breaking News

पाक तस्करों द्वारा बोतलों में भेजी गई हेरोइन बरामद

अमृतसर, 5 अप्रैल (राजन): भारत-पाकिस्तान बार्डर पर  तरनतारन के गांव मेहंदीपुर से बी.एस.एफ. बटालियन 101 के तहत आती चौकी एम.पी. बेस से हेरोइन के 5 बोतल बरामद की गई हैं। तस्करों द्वारा बोतलों में भरकर हेरोइन  भेजी गई है।बीएसएफ की पेट्रोलिंग टीम को डोमिनेशन के दौरान यह हेरोइन बरामद हुई। जिसके बाद उन्होंने तुरंत सीनियर अफसरों को सूचना देकर बुलाया। बीएसएफ के मुताबिक पकड़ी गई हेरोइन 2.638 किलोग्राम है। जिसे अब जब्त कर लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक बॉर्डर एरिया के नजदीक होने की वजह से पाकिस्तानी तस्करों ने यह हेरोइन पंजाब में भेजी। हालांकि उनके साथी इसे उठाते, इससे पहले ही बीएसएफ की सतर्कता से इसे पकड़ लिया गया। फिलहाल इलाके को सील कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

क्रॉस-बॉर्डर सप्लाई नेटवर्क से जुड़े सात लोग 10 पिस्टल, 1KG हेरोइन, एक ड्रोन के साथ पकड़े गए

अमृतसर, 10 अगस्त(राजन): अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार करके और 10 गैर-कानूनी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *