Breaking News

प्रॉपर्टी टैक्स विभाग ने डिफाल्टर पार्टियों की 6 दुकाने और 3 शोरूम किए सील

अमृतसर,17 अप्रैल(राजन): नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स विभाग को 30 अप्रैल तक डिफाल्टर पार्टियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हुए हैं। जिसके तहत विभाग द्वारा डिफॉल्टर पार्टियों को पहले से दिए गए सीलिंग नोटिसो के तहत कार्रवाई की जा रही है। आज  सोमवार को ईस्ट ओर नॉर्थ जोन के अधिकारियों द्वारा सीलिंग अभियान किया गया। जिसके तहत ईस्ट जोन की टीम द्वारा जोड़ा फाटक रोड और तारा वाला पुल के समीप 6 दुकानों को सील कर दिया गया। इसी तरह नॉर्थ जोन की टीम द्वारा लॉरेंस रोड और नेहरू शॉपिंग कंपलेक्स में  3 शोरूम को सील किया गया। दोनों टीमों को मौके पर ही एक दर्जन डिफाल्टर पार्टियों ने भुगतान करके अपनी दुकानें सील होने से बचा ली।

बड़ी कमर्शियल बिल्डिंग की स्कूर्टनी जारी

निगम कमिश्नर संदीप ऋषि के आदेश अनुसार  प्रॉपर्टी टैक्स विभाग के नोडल अफसर सचिव दलजीत सिंह द्वारा अपनी टीम के साथ बड़ी कमर्शियल बिल्डिंग की स्कूर्टनी जारी रखी हुई है। दलजीत सिंह ने बताया कि अब तक 16 बिल्डिंगों की
स्कूर्टनी की जा चुकी है। इन बिल्डिंगों के मालिकों से कुछ कागजात अभी भी आने बाकी है। उन्होंने बताया कि इसकी रिपोर्ट पूरी तरह से तैयार की जा रही है। कम टैक्स भरने वालों को नोटिस जारी किए जाएंगे।

निगम ने एकत्रित किया 68.50 लाख टैक्स

निगम कमिश्नर द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स विभाग को 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 16.50 करोड़ रुपए टैक्स एकत्रित करने के आदेश जारी किए हुए हैं । किंतु विभाग द्वारा अब तक 68.50 लाख रुपए ही टैक्स एकत्रित कर पाया है। इसमें विभाग को अब तेजी लानी होगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्षेत्र से प्रतिदिन 121 टन कूड़ा उठाने के अलाट किए गए टेंडर की अहम सुनवाई हाई कोर्ट में  कल 12 अगस्त को होगी

अमृतसर,11 अगस्त (राजन):नगर निगम ने शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 टन डोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *