
अमृतसर,10 जुलाई (राजन):पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी को विजिलेंस ने आज कोर्ट में पेश करके 2 दिन का रिमांड हासिल कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेसियों ने इसे राजनीतिक दुश्मनी करार देते हुए पुलिस का घेराव किया। कांग्रेसियों ने कचहरी परिसर के 1 नंबर गेट के बाहर प्रदर्शन कर अपना गुस्सा जाहिर किया है।रविवार को पूर्व डिप्टी सीएम सोनी को विजिलेंसने 8 महीनों की इन्क्वायरी के बाद गिरफ्तार किया था ।

सरकार हर फ्रंट पर फेल हो रही

कचहरी परिसर में पहुंचे पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी की गिरफ्तारी असल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने की एक और कोशिश है। वेंडेटा राजनीति से कभी कोई नतीजा नहीं निकला। उन्होंने कहा कि विजिलेंस की गिरफ्तारी मुद्दा नहीं है। पंजाब सरकार हर फ्रंट पर फेल है, यह मुद्दा है। सेहत सेवाएं ठप्प पड़ी है, किसान फसली चक्र से बाहर नहीं निकल रहा, किसान आत्महत्या कर रहे हैं, नशा बढ़ गया है, नशे से पहले पांच मौतें होती थी, अब दस हो रही है। महिलाओं को एक हजार रुपया नहीं मिला।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News