
अमृतसर,24 अगस्त (राजन): पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फरवरी महीने में पकड़े गए एक सप्लायर के बयानों के आधार पर आरोपी को पिस्टल समेत पकड़ा।आरोपी की पहचान फतेहगढ़ चूड़ियां रोड ऑफिसर कॉलोनी निवासी प्रगट सिंह के तौर पर हुई है।एसीपी नॉर्थ वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि अमृतसर पुलिस ने हथियारों के सप्लायर प्रीत नगर फतेहगढ़ चूड़ियां रोड निवासी लवप्रीत सिंह को फरवरी महीने में एक पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह उत्तर प्रदेश से 2 पिस्टल लेकर आया था, जिसमें से एक तो उसने अपने पास रख लिया, जबकि दूसरे की 20 हजार रुपए में डील की।
छानबीन के बाद प्रगट की हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और लवप्रीत के बाद प्रगट को भी मामले में आरोपी बनाया। पुलिस प्रगट के बारे में जानकारियां हासिल कर रही थी कि इस बीच पुलिस ने प्रगट को उत्तर प्रदेश से लाए गए पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल प्रगट का रिमांड लेकर, इस पिस्टल के साथ की गई वारदातों के बारे में जानकारियां हासिल की जा रही हैं।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें