Breaking News

सरकारी मेडिकल कॉलेज के 100 वर्ष पूरे होने पर समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे

मुख्यमंत्री भगवंत मान।

अमृतसर,17 नवंबर:सरकारी मेडिकल कॉलेज के 100 वर्ष पूरे होने पर समारोह आयोजित किया जा रहा है। आज दोपहर 3 बजे इस समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे। इस दौरान सी.एम. मान मेडिकल कॉलेज से जुड़े कई प्रोजेक्टों का भी उद्घाटन करेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि सी.एम. मान इस समारोह दौरान कुछ और बड़े ऐलान भी कर सकते हैं। सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के 100 साला समागम के लिए तैयारियां मुकम्मल हो चुकी हैं, पंडाल सज चुका है। समागम के तहत 3 दिन तक कार्यक्रम होंगे।  वीरवारको दिन भी तैयारियों के काम चलते रहे जो शाम को पूरे कर लिए गए। शुक्रवार से समागम की शुरूआत होगी जो रविवार तक चलेगा। प्रिंसीपल राजीव देवगन के साथ वाइस प्रिसिंपल जेपी अत्री, डॉ. आईपी ग्रोवर और डॉ. राकेश शर्मा ने तैयारियों का जायजा लिया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

रंग-बिरंगे पंजाब के रंग बिखेरता तीन दिन का रंगला पंजाब उत्सव पूरे धूमधाम से खत्म हुआ: उत्सव पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत को एक नई पहचान देने में कामयाब रहा

अमृतसर, 1 मार्च (राजन):पंजाब सरकार के टूरिज्म और कल्चरल अफेयर्स डिपार्टमेंट की तरफ से अमृतसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *