Breaking News

दोपहर हैदराबाद के लिए फ्लाइट रवाना हुई

अमृतसर,17 नवंबर :श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से शुक्रवार की दोपहर हैदराबाद के लिए फ्लाइट रवाना होगी। यह फ्लाइट पहले हैदराबाद से अमृतसर और फिर अमृतसर से हैदराबाद जाएगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस की यह फ्लाइट सुबह सवा दस बजे अमृतसर पहुंची और फिर ग्यारह बजे अमृतसर से हैदराबाद के लिए रवाना हुई। इससे पहले बुधवार को शिमला के लिए भी फ्लाइट शुरू हो चुकी है।

अमृतसर-शिमला के बीच शुरू हुई फ्लाइट

शिमला और अमृतसर के बीच एलायंस एयर की उड़ान गुरुवार से शुरू हो गई। एटीआर-42 श्रेणी के 48 सीटर विमान में पहले दिन कुल 24 यात्रियों ने सफर किया। अमृतसर से शिमला 18 यात्री पहुंचे और शिमला से अमृतसर के लिए छह यात्री गए।उड़ान सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को होगी। सामान्य तौर पर अमृतसर के लिए होने वाली हवाई उड़ान में रोजाना 25 से 30 यात्री जा सकेंगे। इससे पर्यटकों के साथ कारोबारियों को भी लाभ होगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

रंग-बिरंगे पंजाब के रंग बिखेरता तीन दिन का रंगला पंजाब उत्सव पूरे धूमधाम से खत्म हुआ: उत्सव पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत को एक नई पहचान देने में कामयाब रहा

अमृतसर, 1 मार्च (राजन):पंजाब सरकार के टूरिज्म और कल्चरल अफेयर्स डिपार्टमेंट की तरफ से अमृतसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *