Breaking News

दो बड़ी बड़ी स्क्रीन ऊपर निगम हाउस की मीटिंग का होगा लाइव प्रसारण, पार्षदों की भी लीं जाएगी राय व समस्याएं

निगम कार्यलय के ग्राउंड फ्लोर में लगेगी स्क्रीने


अमृतसर,30 दिसंबर (राजन गुप्ता): मेयर करमजीत सिंह रिंटू की अध्यक्षता  में कल होने जा रही नगर निगम जनरल हाउस  की बैठक का दो बड़ी-बड़ी स्क्रीन के ऊपर लाइव प्रसारण होने जा रहा है। दोनों स्क्रीन  निगम कार्यलय के ग्राउंड फ्लोर में लगेगी। मीडिया के लिए एक अलग रूप से बनाया गया कक्ष तथा महिला पार्षदों के रिश्तेदारों के लिए बनाया गया पार्षद रूम में दोनों एलइडी स्क्रीन पर वीडियो/ ऑडियो लाइव प्रसारण होगा हाउस मीटिंग के लिए एजंडे के प्रस्तावों पर पार्षदों की राय व समस्याएं सुनी जाएगी ।मीटिंग दौरान पार्षदों की राय व शिकायतो पर विभागीय अधिकारियों से जवाब तलबी भी होने की संभावना है। वैसे तो एजेंडे  में शहर के बड़े बड़े प्रोजेक्टों के इलावा  समूह 85 वार्डो के विकास कार्यों के प्रस्ताव भी शामिल है।

“कोविड-19 की गाइडलाइन अनुसार होगी मीटिंग:मेयर रिंटू
मेयर  करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि कोविड-19 की सरकारी गाइडलाइन के अनुसार मीटिंग पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ संपन्न होगी।

About amritsar news

Check Also

शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम कमिश्नर ने             अधिकारियों को क्षेत्र किए अलाट

अमृतसर, 21 अक्टूबर (राजन): शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *