Breaking News

पांचवी कक्षा तक के सभी स्कूलो में 21 जनवरी तक छुट्टियां

अमृतसर,14 जनवरी:पंजाब में पड़ रही कड़ाके की ठंड के चलते पंजाब सरकार ने स्कूलों की छुट्टियों में और बढ़ौतरी कर दी है। पंजाब सरकार ने पांचवी कक्षा तक के सभी स्कूलों में 15 जनवरी से लेकर 21 जनवरी तक छुट्टियों में बढ़ौतरी कर दी है। इस संबंधी शिक्षा मंत्री ने एक टवीट कर कहा है कि माननीय मुख्यमंत्री पंजाब भगंवत मान के दिशा निर्देशों के अनुसार राज्य में पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण छात्रों की सेहत सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए रज्य के सभी प्राइमरी स्कूल पांचवी कक्षा तक (सरकारी/एडिड/मानता प्राप्त और प्राईवेट) में 15 जनवरी से 21 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। राज्य के सभी मिडल, हाई और सीनियर सैकेंडरी स्कूल (सरकारी/एडिड/मानता प्राप्त और निजी) कल से रैगुलर सुबह 10 से 3 बजे तक लगेंगे। डबल शिफ्ट वाले सभी स्कूलों का समय सुबह 9 से शाम 4:00 बजे तक रहेगा। डबल शिफ्ट वाला कोई स्कूल 4:00 बजे के बाद नहीं खुलेगा। ये आदेश तुरन्त प्रभाव से 21 जनवरी तक लागू रहेंगे।

पहले 8 से 14 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा की

पंजाब सरकार ने इससे पहले 8 से 14 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा का ऐलान किया था, लेकिन ठंड व कोहरे के प्रकोप को देखते पांचवी कक्षा तक सभी स्कूलों में छट्टियों में और बढ़ौतरी कर दी है। दरअसल पंजाब में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है जिसके चलते बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य में बढ़ रही ठंड के प्रकोप के चलते ही पंजाब सरकार ने सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा का ऐलान किया है, ताकि बच्चों व अध्यापकों को ठंड से कुछ राहत मिल सके। पंजाब सरकार द्वारा आज की गई छुट्टियों की घोषणा से सच में बच्चों, अध्यापकों व अभिभावकों को एक बड़ी राहत मिली है। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षा 2026 8वीं, 10वीं, 12वीं क्लास की तैयारी पूरी कर ली है: ज़िले में कुल 220 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं

अमृतसर, 14 फरवरी(राजन): शिक्षा विभाग पंजाब के निर्देशों के तहत पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *