Breaking News

केंद्रीय जेल से चेकिंग के दौरान 45 मोबाइल फोन, 31सिम, 200 बंडल बीड़ियां  व अन्य सामान बरामद

अमृतसर, 19 फरवरी: केंद्रीय जेल से चेकिंग के दौरान 45 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। थाना इस्लामाबाद पुलिस की ओर से 46 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। जेल सुप्रीटेंडेंट नरेश पाल की शिकायत पर केंद्रीय जेल में बंद 46 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिनमें से 36 कैदी अमृतसर के निवासी हैं। 6 अपराधी तरन तारन निवासी है, जबकि 2 मोगा के, एक हरियाणा और एक गुरदासपुर का निवासी हैं। अपराधियों के पास से 25 टच फोन और 20 कीपेड फोन मिले हैं। इन अपराधियों से मोबाइल के अलावा 31 सिम कार्ड, 200 बंडल बीड़ियां, 16 पैक तंबाकू, 10 पैकेट कुलिप, 1 चार्जिंग अडाप्टर, 4 हीटर स्प्रिंग और 1 नोकिया चार्जर बरामद किया गया है।

जेल से खाली हाथ जाते हैं अपराधी

मामले की जानकारी देते हुए इस्लामाबाद थाने के पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में सख्ती से जांच की  जा रही है कि जेल के अंदर मोबाइल फोन कैसे पहुंचते हैं, क्योंकि जब भी किसी अपराधी को थाने से जेल भेजा जाता है तो उसे बिलकुल खाली हाथ भेजा जाता है। एक सुईं भी उसकी जेब में छोड़ी नहीं जाती। उन्होंने बताया कि कुछ अपराधियों से बात करने पर जानकारी मिली कि जो अपराधी जमानत पर रिहा हुए हैं, वो जाते हुए अपना मोबाइल दूसरे कैदी को दे गए। इस बात की भी जांच की जा रही है कि उनके पास मोबाइल कैस पहुंचा। इस मामले में लगातार मीटिंग्स चल रही है और जल्दी ही इसका हल निकाला जाएगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार

अमृतसर, 5 मई :कमिश्नरेट पुलिस ने वेरका क्षेत्र  में हुई गोलीबारी की घटना पर तुरंत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *