Breaking News

कमिश्नर हरप्रीत सिंह ने नगर निगम कार्यालय का किया  निरीक्षण

नगर निगम कार्यालय का निरीक्षण करते हुए कमिश्नर हरप्रीत सिंह व अन्य।

अमृतसर, 19 फरवरी (राजन): नगर निगम कमिश्नर हरप्रीत सिंह ने रंजीत एवेन्यू स्थित निगम के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनिल अरोड़ा सहायक कमिश्नर , सतपाल सिंह सुपरीटेंडेंट  और विश्वदीप सिंह जेई उनके साथ थे। चेकिंग के दौरान कमिश्नर ने दफ्तरों में स्टाफ के बैठने की व्यवस्था और फर्नीचर के बारे में जानकारी ली। कमिश्नर हरप्रीत सिंह ने कहा कि कर्मचारी नगर निगम की रीढ़ हैं और उनके बैठने की व्यवस्था उचित होनी चाहिए तथा निगम के रिकॉर्ड और दस्तावेज  के रख-रखाव के लिए आवश्यक फर्नीचर भी आवश्यक है।

इसके अलावा नगर निगम कार्यालय में हर दिन हजारों शहरवासी अपने काम के लिए आते हैं, जिसके लिए कार्यालय के हर मंजिल  पर साफ-सुथरा बाथरूम होना जरूरी है। जिसके चलते आज उन्होंने दफ्तरों का निरीक्षण किया है।उन्होंने कहा कि कार्यालयों में साफ-सफाई रखने तथा रिकॉर्ड के उचित रख-रखाव के निर्देश दिये गये हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कार्यालय के प्रत्येक मंजिल पर बने बाथरूमों में आवश्यक सेनेटरी वेयर लगाने तथा इन बाथरूमों के रख-रखाव की स्थायी व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। कर्मचारियों को संदेश देते हुए कहा गया है कि वे अपने कार्यालयों को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखें। इसे बनाए रखना कर्मचारियों की जिम्मेदारी है, जिससे कार्यालयों में आने वाले शहरवासियों के बीच नगर निगम की छवि प्रभावित होती है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में लगी आग

अमृतसर, 15 अक्टूबर:कटरा जयमल सिंह इलाके में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *