Breaking News

सुखबीर बादल ने अकाली दल प्रधान पद से दिया इस्तीफा

सुखबीर बादल

अमृतसर, 16 नवंबर :शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि सुखबीर बादल ने अपना इस्तीफा वर्किंग कमेटी को सौंप दिया है। उक्त जानकारी दलजीत सिंह चीमा ने ट्वीट करके दी ।उन्होंने पोस्ट में लिखा- शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज पार्टी की कार्यसमिति को अपना इस्तीफा सौंप दिया, ताकि नए अध्यक्ष के चुनाव का रास्ता साफ हो सके।  उन्होंने अपने नेतृत्व के दौरान समर्थन और सहयोग के लिए पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

3 महीने पहले सुखबीर बादल को तनखैया करार दिया था

करीब 3 महीने पहले सुखबीर बादल को धार्मिक सजा सुनाई गई थी। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने सुखबीर को तनखैया करार दिया था। सुखबीर बादल पर उनकी सरकार के वक्त डेरा सच्चा सौदा मुखी राम रहीम को माफी देने के अलावा सुमेध सैनी को डीजीपी नियुक्त करने और श्री गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले में कार्रवाई न करने का आरोप लगा था। फैसला सुनाते हुए अकाल तख्त जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा था- “अकाली दल प्रधान और डिप्टी सीएम रहते हुए सुखबीर बादल ने कुछ ऐसे फैसले लिए, जिससे पंथक स्वरूप के अक्स को नुकसान पहुंचा। सिख पंथ का भारी नुकसान हुआ। 2007 से 2017 वाले सिख कैबिनेट मंत्री भी अपना स्पष्टीकरण दें। “

तनखैया घोषित होने से पहले बनाया था कार्यकारी प्रधान

अकाली दल ने पांचों तख्तों की बैठक से एक दिन पहले ही पूर्व सांसद बलविंदर सिंह भूंदड़ को कार्यकारी प्रधान नियुक्त कर दिया था। भूंदड़ बादल परिवार के करीबी माने जाते हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

रंग-बिरंगे पंजाब के रंग बिखेरता तीन दिन का रंगला पंजाब उत्सव पूरे धूमधाम से खत्म हुआ: उत्सव पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत को एक नई पहचान देने में कामयाब रहा

अमृतसर, 1 मार्च (राजन):पंजाब सरकार के टूरिज्म और कल्चरल अफेयर्स डिपार्टमेंट की तरफ से अमृतसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *