Breaking News

शिअद वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद  भूंदड़ बोले, प्रधान के इस्तीफे पर जिला स्तर पर राय लेंगे

बैठक के बाहर पत्रकार को जानकारी देते हुए कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भूंदड़।

अमृतसर, 18 नवंबर :शिरोमणि अकाली दल वर्किंग कमेटी की बैठक चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भूंदड़ के नेतृत्व में हुई। इसमें शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद से सुखबीर सिंह बादल के इस्तीफे पर चर्चा की गई है। फिलहाल इस्तीफे पर फैसला टाल दिया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही जिला एवं विधानसभा क्षेत्र स्तर की बैठकें आयोजित की जाएगी। विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों के साथ ही जिला अध्यक्षों से फीडबैक लेने के बाद निर्णय लिया जाएगा। जिला स्तरीय इकाइयों की बैठकें कर इस संबंध में राय ली जाएगी, इसके बाद निर्णय लिया जायेगा।

मीटिंग में 4 अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

कार्यकारी अध्यक्ष भूंदड़ ने कहा,मीटिंग में चार मुद्दों पर सहमति बनाई गई है। जिसमें सबसे पहला मुद्दा चंडीगढ़ का है। चंडीगढ़ पंजाब का हिस्सा है, उसे किसी भी कीमत पर हम किसी अन्य राज्य को नहीं देने देंगे। दूसरे नंबर पर किसानों के साथ मंडियों में हो रही लूट का मसला है। किसानों को डीएपी खाद तक नहीं मिल पा रही। जिससे राज्य के किसान काफी परेशान हैं। सरकार किसानों के मुद्दे को हल करने में बिल्कुल विफल साबित हुई है।भूंदड़ ने आगे कहाकि यूनिवर्सिटी सैनिट को खत्म किया जा रहा है। वहां पर भी सरकार द्वारा लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। चौथा सबसे अहम पार्टी के प्रधान द्वारा दिए गए इस्तीफे पर विचार किया गया। पार्टी के हर हिस्से को उक्त मीटिंग में शामिल किया गया था। पार्टी के प्रधान द्वारा किए गए इस्तीफे के बाद अब जिला स्तर पर मीटिंग की जाएगी। जिससे हर जिले के अध्यक्ष से बातचीत कर आगे का फैसला लिया जाएगा।

केंद्र और राज्य सरकार पंजाब के खिलाफ कर रही साजिश

अकाली दल के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि  पंजाब के खिलाफ बड़ी साजिश रची जा रही है। इस साजिश में केंद्र और राज्य सरकार दोनों शामिल हैं। पंजाब को कुछ देना तो दूर की बात है, जो पंजाबियों को हक हैं, वो भी छीने जा रहे हैं। भगवंत मान उस कुल्हाड़ी का दस्ता बन रहे हैं,जोकि पंजाबियों के हकों को काटने में लगी हुई है। इस पर पंजाब की जनता माफ नहीं करेगी

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ गुप्ता ने पिंड थांडे में सीवरेज व्यवस्था डालने के विकास कार्य का किया उद्घाटन

पिंड थांडे में विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता। अमृतसर, 2 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *