Breaking News

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का निधन

:पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह

अमृतसर, 26 दिसंबर:पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद बृहस्पतिवार शाम उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। वहां पर डॉ मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। 92 वर्षीय मनमोहन सिंह ने दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। डॉ मनमोहन सिंह की पत्नी AIIMS में मौजूद है। केंद्र की कांग्रेस सरकार में 1991 से वह वित्त मंत्री रहे।डॉ मनमोहन सिंह 10 वर्ष तक देश के प्रधानमंत्री रहे हैं।रात 9 बज 51 मिनट पर मनमोहन सिंह का निधन हुआ।

कांग्रेस ने सभी  प्रोग्राम भी रद्द कर दिए गए

इस बीच कर्नाटक के बेलगावी में चल रही कांग्रेस वर्किंग कमेटी  मीटिंग रद्द कर दी है। साथ ही 27 दिसंबर को होने वाले सभी प्रोग्राम भी रद्द कर दिए गए हैं। राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बेलगावी से दिल्ली रवाना हो गए हैं।AIIMS के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। प्रियंका गांधी AIIMS पहुंच चुकी हैं। सोनिया गांधी भी थोड़ी देर मेंअस्पताल पहुंच रही हैं।

अमृतसर में ही उन्होंने पढ़ाई शुरू की

26 सितंबर 1932 को डॉ मनमोहन सिंह का जन्म अविभाजित भारत के पंजाब के गाह (अब पाकिस्तान) में हुआ था। देश के विभाजन के बाद उनका परिवार अमृतसर में आ गया। अमृतसर के ही हिंदू सभा कॉलेज में उन्होंने पढ़ाई की।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब सरकार का कल होगा कैबिनेट विस्तार : संजीव अरोड़ा बनेंगे नए मंत्री

अमृतसर, 2 जुलाई:पंजाब सरकार का कल कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। माना जा रहा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *