Breaking News

दिल्ली चुनाव पोल ऑफ पोल्स: 11 एग्जिट पोल 9 में 27 साल बाद भाजपा की सत्ता में वापसी, 2 में AAP की सरकार का अनुमान

अमृतसर,5 फरवरी,:दिल्ली विधानसभा चुनाव के 11 एग्जिट पोल आए हैं। 9 में भाजपा को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। 2 में आम आदमी पार्टी  की सरकार बनने का अनुमान है। अगर भाजपा को बहुमत मिलता है तो वो 27 साल बाद सत्ता में लौटेगी। इससे पहले 1993 में भाजपा दिल्ली की सत्ता में आई थी। एग्जिट पोल के पोल ऑफ पोल्स में भाजपा को 39, आम आदमी पार्टी को 30 और कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान है।JVC और पोल डायरी ने अपने एग्जिट पोल में अन्य को भी 1-1 सीट मिलने का अनुमान जताया है। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर बुधवार शाम 5 बजे तक 57.70% वोटिंग हो चुकी है। मतदान का वक्त 6 बजे खत्म हो चुका है, लेकिन लाइन में लगे लोगों के वोट पड़ रहे हैं। चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित होंगे। सरकार.बनाने के लिए 36 सीटों की जरूरत है।

अलग-अलग एजेंसी द्वारा करवाए गए एग्जिट पोल की रिपोर्ट

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

दुर्ग्याणा मंदिर अमृतसर में होली: रंगों से सरोबारहुए भक्त, दुर्ग्याणा मंदिर में वृंदावन जैसा माहौल देखने को मिला; चंद्रग्रहण की वजह से एक दिन पहले उत्सव

अमृतसर, 2 मार्च:दुर्ग्याणा मंदिर में आज होली मनाईगई है। यहां होली के एक दिन पहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *