
अमृतसर,6 मार्च (राजन): कोरोना का कहर जारी है। आज जिले में 72 लोगो की कोरोना पॉजटिव रिपोर्ट आई है।जिनमे 38 लोग कम्यूनटी स्प्रेड से तथा 34 लोग कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने से हुए है। आज कोरोना मरीज मनजीत कौर(50) निवासी कोट खालसा रेलवे क्वार्टर की मृत्यु हुई है।
1440 लोगों ने ली कोरोना वैक्सीन
सिविल सर्जन डॉ चरणजीत सिंह ने बताया कि आज जिले के सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में1440 हेल्थ वर्कर,फ्रंटलाइन वर्कर तथा प्राइवेट लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली तथा दूसरी डोज ली है।


Amritsar News Latest Amritsar News