
अमृतसर, 11 मार्च : लोगों को सुचारू और पारदर्शी प्रशासनिक सेवाएं प्रदान करने के लिए जिले के सेवा केंद्रों में नागरिकों को 443 विभिन्न सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। कोई भी नागरिक अपने घर के नजदीक किसी सेवा केंद्र पर जाकर इन सेवाओं का लाभ उठा सकता है। सेवा केंद्र पर ऑनलाइन टोकन से संबंधित क्यू आर कोड को स्कैन करके व्हाट्सएप के जरिए बुकिंग की जा सकती है। इसके अलावा 1076 डायल करके भी घर बैठे इन सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती साक्षी साहनी ने बताया कि सेवा केंद्रों पर सेवाएं प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी आने या शिकायत दर्ज करवाने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1100 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा पंजाब सरकार के लोक शिकायत निवारण पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News