Breaking News

कंप्यूटर साइंस के स्टूडेंट्स ने पूरी की अपनी इंटर्नशिप

अमृतसर,20 मार्च (राजन): डी ए वी कॉलेज अमृतसर के कंप्यूटर साइंस विभाग के स्टूडेंट्स ने अपनी इंटर्नशिप ट्रेनिंग  ए ओ एस सी टेक्नोलॉजी में मुकम्मल की । इस ट्रेनिंग में उन्होंने माइक्रोसाफ्ट पावर एप्लीकेशंस, वेब डेवलपमेंट, डेटा मॉडलिंग और पॉवर बी आई का बारीकी से अध्ययन किया ।कॉलेज पहुंचने पर प्रिंसिपल डॉ अमरदीप गुप्ता ने इन स्टूडेंट्स का अभिनंदन किया और भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं दी । प्रिंसिपल ने बताया कि यह तेईस स्टूडेंट्स बी सी ए, बी एस सी (आई टी) और बी एस सी कंप्यूटर साइंस से संबंधित है । इन्होने बेहद गंभीरता से कंप्यूटर के सॉफ्टवेयर के बारे में जानकारी प्राप्त की है।

इंटर्नशिप एक ऐसा प्लेटफोर्म हैं, जो हमें प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस देता है

डॉ गुप्ता ने बताया कि इंटर्नशिप एक ऐसा प्लेटफोर्म हैं, जो हमें प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस देता है । जिससे हमें एक्सपोज़र मिलता है जो सबसे महत्वपूर्ण है । इंटर्नशिप में मिले अनुभव से स्टूडेंट्स को नौकरी करने के लिए जरुरी अनुभव और जानकारी प्राप्त होती  है । इंटर्नशिप कार्य संबंधी फील्ड के बारे में भी  काफी उपयोगी जानकारी मुहैया करवाती है । डी ए वी कॉलेज अमृतसर स्टूडेंट्स को स्किल्स और  इंटर्नशिप दोनों ही प्रदान कर रहा है ।इस अवसर पर आई आई सी कनवीनर डॉ मनप्रीत कौर,विभाग मुखी डॉ विक्रम शर्मा, प्रो संदीप कुमार शर्मा, प्रो शिवानी सनन,  विशेष रूप से उपस्थित रहे ।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षा 2026 8वीं, 10वीं, 12वीं क्लास की तैयारी पूरी कर ली है: ज़िले में कुल 220 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं

अमृतसर, 14 फरवरी(राजन): शिक्षा विभाग पंजाब के निर्देशों के तहत पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *