Breaking News

विकास कार्य में कोई कमी नहीं आने देंगे: विधायक डॉ अजय गुप्ता

विकास कार्य का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता व अन्य।

अमृतसर,23 मार्च (राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज वार्ड नंबर 60 गंज दी मोरी क्षेत्र में सीसी फ्लोरिंग से बाजार को बनाने का उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि  केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों द्वारा बाजार की अच्छी हालत न होने की शिकायतें करने पर आज इस बाजार को बनाने का कार्य शुरू करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के खराब व्यवस्था में पड़े सभी बाजार, सड़के और गलियों को बनाने के कार्य शुरू करवाए जा रहे हैं।

विकास कार्य का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता व अन्य।

फंड की कोई कमी नहीं है

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान गुरु नगरी अमृतसर के विकास कार्य करवाने के लिए फंड की कोई कमी नहीं आने दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में पंजाब सरकार द्वारा शहर की सड़के बनवाने के लिए नगर निगम को 20 करोड़ रुपए की राशि भेजी गई है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा शहर के विकास कार्य करवाने के लिए  करोड़ो रुपयो  के टेंडरो के वर्क आर्डर भी जारी हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को सभी मूलभूत सुविधा देने के लिए वचनबद्ध है। इस अवसर पर विशाल गिल, हैप्पी, चिराग, सुदेश कुमार, क्षेत्र के लोग और नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर नगर निगम ने 121 टन कचरा उठाने को नई कंपनी को जारी किया एल ओ आई : एक सप्ताह बाद कंपनी कार्य शुरू कर देगी

अमृतसर, 26 जुलाई (राजन): नगर निगम में शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *