Breaking News

नगर निगम के सुपरिंटेंडेंट हरबंस लाल हुए सेवानिवृत : निगम ने दी विदाईगी पार्टी

हरबंस लाल को सम्मानित करते हुए मेयर जितेंद्र सिंह मोती भाटिया व नगर निगम अधिकारी।

अमृतसर, 4 अप्रैल(राजन) : नगर निगम के सुपरिंटेंडेंट हरबंस लाल सेवानिवृत हो गए हैं। उनके सेवानिवृत होने पर नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से उनको विदाईगी की पार्टी दी गई। नगर निगम के मीटिंग हॉल में आयोजित विदाईगी समागम में मेयर जितेंद्र सिंह मोती भाटिया ने कहा कि हरबंस लाल बढ़िया सेवाएं निभाने के बाद सेवानिवृत्ति तो हो चुके हैं, किंतु वह नगर निगम का हिस्सा बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनके तजुर्बे का लाभ निगम अधिकारी उनसे लेते रहेंगे।

हरबंस लाल ने मेहनत और लगन से नगर निगम में अपनी सेवाएं निभाई

हरबंस लाल को सम्मानित करते हुए मेयर जितेंद्र सिंह मोती भाटिया व नगर निगम अधिकारी।

इस अवसर पर सहायक कमिश्नर विशाल वधावन, सहायक कमिश्नर दलजीत सिंह अजनाला ने कहा कि हरबंस लाल ने मेहनत और लगन से नगर निगम में अपनी सेवाएं निभाई है। उन्होंने कहा कि अगर किसी काम में उनको भी दिक्कत आती थी, तब वह हरबंस लाल से ही सलाह मशवरा  करके उस दिक्कत को दूर करते थे। बता दें हरबंस लाल ने नगर निगम के विभिन्न विभागों में कार्य किया है। जिसमें एमटीपी विभाग, प्रॉपर्टी टैक्स विभाग व अन्य विभाग शामिल है। नगर निगम द्वारा जब शहर की वार्ड बंदी की गई थी तो हरबंस लाल ने उसमें भी सक्रिय भूमिका निभाई थी। इस अवसर पर नगर निगम की यूनियन के पदाधिकारी और निगम के सभी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा हरबंस लाल को सम्मानित भी किया गया।

बेतौर सुपरीटेंडेंट सेवानिवृत होने पर गर्व महसूस हो रहा है।

इस अवसर पर हरबंस लाल ने भावुक होते हुए कहा कि आम परिवार से उठकर आज बेतौर सुपरीटेंडेंट सेवानिवृत होने पर गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि अपने सेवाकाल दौरान उनके वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जो भी उनकी जिम्मेदारी लगाई गई उनको  बेखोबी से निभाया। उन्होंने कहा कि काम में कभी भी कोई कमी नहीं आने दी गई। कभी भी कोई कोताही ही नहीं बरती है।उन्होंने कहा कि नगर निगम में कार्य करते समय यादगार को भूल नहीं सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं, वहां पर वह अपनी सेवाए निभाते रहेंगे।

निगम सीनियर अधिकारियों ने भी हरबंस लाल की प्रशंसा की

नगर निगम के सीनियर अधिकारी सीनियर टाउन प्लानर परमपाल सिंह,एमटीपी नरेंद्र शर्मा, एटीपी वजीर राज, सहायक कमिश्नर राजेंद्र शर्मा,सचिव सुशांत भाटिया, एस्टेट अफ़सर धर्मेंद्र जीत सिंह, सुपरिटेंडेंट प्रदीप राजपूत, सुपरिंटेंडेंट सतपाल, सुपरिटेंडेंट राजकुमार, निगम स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों ने हरबंस लाल की कार्यशाली की प्रशंसा की। इस अवसर पर हरबंस लाल के पारिवारिक सदस्य और शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने भी हरबंस लाल को सम्मानित किया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों पर प्रीमिक्स डालने का काम तेज़ी से जारी : हर गली, हर मोहल्ले तक पहुँच रहा विकास: करमजीत सिंह रिंटू

करमजीत सिंह रिंटू कचहरी चौक पर सड़क पर प्रीमिक्स डालने के कार्य का उद्घाटन करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *