
अमृतसर,7 अप्रैल:अमृतसर के आरटीओ दफ्तर में आज दोपहर विजिलेंस ब्यूरो ने अचानक छापेमारी की। विजिलेंस टीम में शामिल अधिकारियों ने पहुंचते ही रिकॉर्ड रूम में जाकर दरवाजा बंद कर लिया और जांच शुरू कर दी। विजिलेंस ब्यूरो अमृतसर के डीएसपी सुरिंदर सिंह ने कार्रवाई का कारण बताया। उन्होंने कहा कि आरटीओ दफ्तर के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। कथित धांधलेबाजी की जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई। विजिलेंस टीम पिछले हफ्ते के रिकॉर्ड समेत सभी दस्तावेजों की जांच कर रही है।डीएसपी ने बताया कि दफ्तर में आने वाले लोगों से भी बातचीत की जा रही है। उनसे पूछा जा रहा है कि क्या उन्हें काम करवाने में कोई परेशानी तो नहीं हो रही है।
दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
डीएसपी ने बताया कि जांच में अगर कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।विजिलेंस अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि वे किसी को रिश्वत न दें। उन्होंने कहा कि सभी काम अब ऑनलाइन होते हैं। सरकार के सख्त निर्देश हैं कि जनता को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी का काम बिना रिश्वत के होना चाहिए।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News