Breaking News

नगर निगम को आज 38.40 लाख प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित, शनिवार भी निगम के टैक्स एकत्रित करने के लिए सेंटर खुले रहेंगे

कुल 18.93 करोड़ तक पहुंचा, निर्धारित लक्ष्य 34 करोड से काफी पीछे


अमृतसर, 19मार्च (राजन): नगर निगम प्रॉपर्टी टैक्स भी निर्धारित लक्ष्य से काफी पीछे चल रहा है। इस वित्त वर्ष में प्रॉपर्टी टैक्स  का आमदनी का बजट 34 करोड रुपए रखा हुआ है। अब तक विभाग को 18.93 करोड रूपये ही एकत्रित हुआ है। आज निगम को 38.40 लाख रुपया प्रॉपर्टी टैक्स आया है।  कल शनिवार को निगम में छुट्टी होने के बावजूद निगम के मुख्य कार्यालय रंजीत एवेन्यू, कंपनी बाग, सुल्तान विंड गेट, लाहौरी गेट तथा छेहरटा जोनों में भी सीएफसी सेंटरो मे प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर सप्लाई सीवर बिल तथा  ट्रेड लाइसेंस फीस लोग जमा करवा सकते हैं। 31 मार्च के उपरांत टैक्स जमा कराने वालों को भारी-भरकम व्याज तथा जुर्माने अदा करने पड़ेंगे। इसके साथ साथ टैक्स अदा ना करने वालों की जायदादे भी नगर निगम द्वारा सील की जाएगी।

About amritsar news

Check Also

एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट्स ना लगने का सांसद औजला  ने निगम कमिश्नर समक्ष उठाया मुद्दा : रोड पर लोग ट्रैफिक जाम में फंसे

अमृतसर,10 अक्टूबर (राजन): अमृतसर से लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि एयरपोर्ट रोड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *