Breaking News

केंद्र सरकार ओर राज्य सरकार देख रहीं है पंजाब का तमाशा

सांसद गुरजीत सिंह औजला। 

अमृतसर,4 जनवरी(राजन):सांसद गुरजीत सिंह औजला ने आज सरपंच की हुई सरेआम हत्या पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसमें राज्य सरकार तो फेल है ही साथ ही केंद्र सरकार भी तमाशा देख रही है। विदेशों में बैठे गैंगस्टर निर्दोष लोगों को मरवा रहे हैं, सरेआम गोलियां चल रही हैं और गाजर मूली की तरह लोग काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का सारा ध्यान सिर्फ राजनीति की तरफ है ओर पंजाब किस ओर जा रहा है उसका ध्यान नहीं दिया जा रहा।

वहीं केंद्र सरकार विदेशों में बैठे गैंगस्टरों को लाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही। जेलों में बैठे गैंगस्टरों के इंटरव्यू हो रहे हैं और लोग सुरक्षा के लिए गुहार लगा रहे हैं।

सांसद औजला ने कहा कि राज्य सरकार से अगर नहीं संभल रहा तो केंद्र से मदद ली जाए वहीं केंद्र सरकार अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए पंजाब की सुरक्षा ज़कीनी बनाए। क्योंकि इससे न सिर्फ निर्दोष लोग ओर मेहनती लोग मारे जा रहे हैं वहीं दहशत भी बढ़ रही है। इसीलिए इस मामले पर जल्द से जल्द सख्त एक्शन लेकर कार्रवाई की जरूरत है ताकि पंजाब को खून से लहूलुहान होने से बचाया जा सके।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर फॉर्टिस अस्पताल में दाखिल

मुख्यमंत्री भगवंत मान अमृतसर, 16 फरवरी:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर अस्पताल में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *