
अमृतसर, 26 जून (राजन): नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख के आदेशों पर निगम अधिकारियों द्वारा वेस्ट जोन के क्षेत्र आर बी एस्टेट लोहरका रोड में टैक्स एकत्रित करने के लिए कैंप लगाया गया। कैंप में सहायक कमिश्नर दलजीत सिंह, सुपरिटेंडेंट धर्मेंद्रजीत सिंह, सुपरिटेंडेंट सतनाम सिंह व अन्य अधिकारी शामिल हुए। सहायक कमिश्नर दलजीत सिंह ने बताया कि निगम द्वारा 5 वां कैंप लगाया गया है। उन्होंने बताया कि आज के कैंप में अवैध वाटर सप्लाई और सीवरेज कनेक्शन रेगुलर करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। कैंप में आज 31 कनेक्शनो को रेगुलर किया गया। इससे निगम को लगभग 50 हजार रुपया फीस एकत्रित हुई।
कैंप में 2.73 लाख रुपए प्रॉपर्टी टैक्स हुआ एकत्रित

सहायक कमिश्नर दलजीत सिंह ने बताया कि आज के कैंप में सरकार द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर शुरू की गई ओटीएस स्कीम के तहत 2.73 लाख रुपए टैक्स एकत्रित हुआ। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स की ओटीएस स्कीम को लेकर साल 2013 से 31 मार्च 2025 तक बिना ब्याज और जुर्माना की डिफॉल्टर पार्टियों अपना मूल प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवा सकती है। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा वित्त वर्ष 2025-26 में आज तक 3.70 करोड़ रुपए प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित कर लिया है।
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर